मेरा जन्मदिन पर निबंध (My Birthday Essay In Hindi)
आज हम मेरा जन्मदिन पर निबंध (Essay On My Birthday In Hindi) लिखेंगे। मेरा जन्मदिन पर लिखा यह निबंध बच्चो (kids) और class 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12 और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए लिखा गया है।
मेरा जन्मदिन पर लिखा हुआ यह निबंध (Essay On My Birthday In Hindi) आप अपने स्कूल या फिर कॉलेज प्रोजेक्ट के लिए इस्तेमाल कर सकते है। आपको हमारे इस वेबसाइट पर और भी कही विषयो पर हिंदी में निबंध मिलेंगे , जिन्हे आप पढ़ सकते है।
जन्मदिन मनाना हर किसी को पसंद होता है। साल में एक बार यह दिन सभी के जीवन में आता है और सभी लोग इसे पूरे हर्ष और उमंग के साथ मनाते है। मैं अपना जन्मदिन अपने परिवार, रिश्तेदार और सहेलियों के साथ मनाती हूँ। मेरा जन्मदिन 11 अगस्त को होता है।
जन्मदिन का अर्थ है, जिस दिन आपका जन्म हुआ था उस दिन को हर साल मनाना। मेरे जन्मदिन को खुशियों से भरने के लिए मेरे अभिभावक और रिश्तेदार कोई भी कमी नहीं छोड़ते है। आजकल के अमीर और संपन्न लोग जन्मदिन के जश्न पर बहुत पैसा खर्चा करते है।
आजकल जन्मदिन पर मनचाहे थीम के अनुसार पार्टी रखी जाती है। जन्मदिन के थीम के अनुरूप पूरे घर या फिर हॉल को सजाया जाता है। जन्मदिन मनाने की प्रथा बड़ी आम है।शायद ही कोई ऐसा इंसान होगा जो अपने जन्मदिन पर खुश ना हो। जन्मदिन पर लोग बधाई देते है और आपको शुभकामनाएं देते है। जन्मदिन खुशियों और आनंद से भरा हुआ होता है। इस दिन लोग बड़े खुश रहते है और हंसी मज़ाक का माहौल भी रहता है।
जन्मदिन के पार्टी की तैयारी
आजकल जन्मदिन के जश्न की तैयारी एक महीने पहले से ही आरम्भ हो जाती है। गेस्ट लिस्ट भी तैयार की जाती है। व्यंजनों की सूची और कपड़े इत्यादि की शॉपिंग बहुत पहले से आरम्भ हो जाती है।
जन्मदिन की सुबह
जन्मदिन के दिन सुबह मैं नहा धोकर नए कपड़े पहनती हूँ। सुबह – सुबह बर्थडे विश करने के लिए रिश्तेदार और दोस्तों के लगातार कॉल और मैसेज आते है। कुछ लोग वीडियो कॉल करके जन्मदिन की मुबारक बाद देते है। मम्मी और पापा मेरे लिए सुबह पूजा रखते है। समस्त परिवार के सदस्य सुबह ही जन्मदिन की बधाई देते है।
सुबह मैं अपने माता पिता के साथ मंदिर जाती हूँ। उसके बाद मैं बड़ो का आशीर्वाद लेती हूँ। माँ मुझे तिलक लगाती है और मेरे पसंद के लड्डू और खीर खिलाती है। मम्मी- पापा और दादी मिलकर हर साल मुझे एक बेहतरीन उपहार देते है।
जन्मदिन की सजावट और तैयारी सुबह से ही शुरू हो जाती है। जन्मदिन की योजना, जन्मदिन के एक महीने पहले से ही परिवार वाले आरम्भ कर देते है। मैं फिर सुबह विद्यालय जाती हूँ और स्कूल में मेरे कक्षा और सभी विषयो के अध्यापक मुझे मुबारक बात देते है।
मैं अध्यापको के पाँव छूकर उनसे आशीर्वाद लेती हूँ और अपने सभी सहपाठियों को केक और चॉक्लेट वितरित करती हूँ। मेरे साथ कक्षा में पढ़ने वालों ने मिलकर तालियां बजायी और शुबकामनाएं दी। हर साल मेरा तो दिन ही बन जाता है।
सोशल मीडिया पर जन्मदिन की शुभकामनाएं
आजकल जन्मदिन के आरम्भ होते ही सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं देना आरम्भ हो जाता है। सभी दोस्त मुझे जन्मदिन पर विश करते है। सोशल मीडिया आज सबसे मज़बूत माध्यम है। सोशल मीडिया द्वारा चंद सेकण्ड्स में हम लोगो के जन्मदिन पर मुबारक बात दे सकते है।
आजकल मोबाइल फ़ोन हर किसी के पास मौजूद है। जन्मदिन के इन यादगार और खुशियों से भरे पलो को मोबाइल कैमरे में लोग कैद कर लेते है। फिर मोबाइल द्वारा एक दूसरे के साथ साझा करते है। इन फोटोज और वीडियोस को वे सोशल मीडिया पर अपलोड कर देते है। आजकल सोशल मीडिया का जमाना है।
जन्मदिन के रात को शानदार पार्टी
जैसे ही शाम होती है, मैं नए कपड़े पहनकर तैयार हो जाती हूँ। सभी सहेली और रिश्तेदार पार्टी में सम्मिलित होते है। सभी अच्छे और रंगीन पोशाक पहनते है और मुझे गिफ्ट देकर जन्मदिन की बधाई देते है।
जन्मदिन पर गिफ्ट लेना सभी को पसंद है। मुझे भी सबके दिए हुए उपहार बहुत अच्छे लगते है। संगीत बजता है और सभी खुश होकर एक दूसरे से बात करते है और नाच गाना भी होता है।
जन्मदिन पर विभिन्न तरह के पकवान बनाये जाते है। घर पर मिठाइयां, चॉक्लेट, कोल्ड ड्रिंक्स और कॉफी इत्यादि का आयोजन किया जाता है। जन्मदिन पर सबसे महत्वपूर्ण चीज़ होता है, बर्थडे केक। केक खाना छोटो से लेकर बड़े लोगो को पसंद है। मैं जब केक काटती हूँ तब मेरे सभी रिश्तेदार, सहेलियां और परिवार वाले हैप्पी बर्थडे वाला गाना गाकर मुझे जन्मदिन की बधाई देते है।
मैं बहुत प्रसन्न होती हूँ। सभी बड़े मुझे पार्टी में आशीर्वाद देते है। इस दिन मुझे डेढ़ सारा प्यार और सम्मान मिलता है। स्कूल में पढ़ने वाले सहपाठियों को मैं जन्मदिन के जश्न पर आमंत्रित करती हूँ। स्कूल के अध्यापको को भी बुलाती हूँ।
सब अपना थोड़ा समय निकालकर जन्मदिन के जश्न में शामिल होते है। इससे मुझे बहुत ख़ुशी होती है। शिक्षकगण अपना थोड़ा वक़्त निकालकर मेरे जन्मदिन के जश्न में शरीक होते है, मेरे लिए यह बहुत है।
सभी अंकल आंटी मेरे लम्बी आयु होने का आर्शीवाद देते है। सभी मुझे उपहार देते है। हर साल बड़ा ही शानदार और यादगार कार्यक्रम मेरे अभिभावक मेरे लिए आयोजित करते है। सब को इतना खुश और सबका स्नेह पाकर मेरी आँखें नम हो जाती है। मैं भगवान से यही प्रार्थना करती हूँ कि प्रत्येक वर्ष यह दिन ऐसा ही बीते।
भोजन यानी शानदार पकवान
उसके बाद शानदार पकवान का आनंद पार्टी में आये हुए मेहमान उठाते है। सब को हर वर्ष मेरे पार्टी का खाना बहुत अच्छा लगता है। सभी पड़ोसी और रिश्तेदार, इस लाजवाब खाने की तारीफ करते है।
दोस्तों और रिश्तेदारों के संग मस्ती
सब खुलकर मस्ती करते है। कुछ लोग गाना गाते है और हर तरह के चीज़ो का आनंद उठाते है। सब को खुश देखकर मुझे बहुत संतुष्टि मिलती है। इन यादगार पलों को मैं हमेशा याद रखती हूँ। पार्टी खत्म होने के बाद अपने दोस्तों के संग कुछ गिफ्ट्स खोलती हूँ। बहुत ख़ुशी होती है कि सब ने इतने बेहतरीन उपहार मुझे दिए है।
फिर रात के ग्यारह बजे, मेरी बर्थडे पार्टी खत्म हो जाती है। पार्टी की सफलता तभी होती है, जब लोग सम्पूर्ण रूप से आनंदित होकर घर वापस जाते है। दोस्तों और अपनों के साथ जन्मदिन का जश्न मनाना एक अलग ही चीज़ होती है। पार्टी का आनंद उठाने के पश्चात सभी अलविदा कहकर अपने घर को रवाना हो जाते है।
जन्मदिन के दिन पूजा पाठ और दान धर्म
जन्मदिन के दिन लोग मंदिरो में जाकर पूजा पाठ करते है। इस दिन लोग जिसका जन्मदिन होता है उसके नाम से दान दक्षिणा करते है। गरीबो को खाना खिलाते है और कपड़े, फल, मिटाई दान में देते है। गरीबो की दुआ उनके आने वाले जीवन के लिए शुभ होती है।
रेस्टोरेंट में पार्टी
आजकल के युवा वर्ग के लोग अपने दोस्तों को रेस्टोरेंट में पार्टी देते है। वे सिर्फ अपने दोस्तों के साथ खुशियां मनाना चाहते है। इसके लिए वे एडवांस बुकिंग कर लेते है। रेस्टोरेंट में पार्टी देने के लिए प्री बुकिंग करनी ज़रूरी होती है। रेस्टोरेंट को बताना होता है, कितने लोग आपके पार्टी में आएंगे और आपको कैसी तैयारी और कैसा भोजन चाहिए।
ऑनलाइन बर्थडे सरप्राइज
ऑनलाइन गिफ्ट्स आर्डर करके आजकल लोग जिसका जन्मदिन है उसे खुश कर देते है। ऑनलाइन से बर्थडे केक, कार्ड और गिफ्ट सरलता से आर्डर किया जा सकता है। आजकल लोग जन्मदिन पर रात को ठीक बारह बजे, केक, फूल और कार्ड के साथ बधाई देते है। जिसका जन्मदिन है वह यह सारी चीज़ें पाकर प्रसन्न हो उठता है। जीवन में छोटे छोटे खुशियों को पाकर लोग विशेष महसूस करते है।
पसंदीदा थीम अनुसार बड़ी पार्टी
आजकल कुछ अमीर और धनवान लोग अपने मनचाहे थीम के अनुसार पार्टी रखते है। इस तरह के जन्मदिन पार्टी पर पानी की तरह पैसा बहाया जाता है। सभी थीम के अनुसार कपड़े पहनते है। आजकल बच्चो की पार्टी में उनके मन पसंद कार्टून वाला केक, पिक्चर केक मौजूद है।
इस तरीके के पार्टी बर्थडे इवेंट ऑर्गनिज़र करते है। थीम के अनुसार केक होता है। बच्चो की थीम पार्टी में जादुई कार्यक्रम रखे जाते है। थीम के अनुसार सजावट की जाती है। थीम के अनुसार केक भी मंगवाया जाता है। संगीत और नृत्य के लिए डीजे इत्यादि बुलाये जाते है।
कुछ पार्टी तो सारी रात भी चलती है। यह पार्टी बहुत शानदार होती है। म्यूजिकल चेयर जैसे खेल भी मनोरंजन के लिए खेले जाते है। अंत में सभी मेहमानो को रिटर्न गिफ्ट भी दिया जाता है। थीम बर्थडे पार्टी में फोटो खींचने के लिए फोटोग्राफर भी होता है। थीम बर्थडे पार्टी में घर से लेकर बगीचे तक को सजाया जाता है।
अपने जन्मदिन का दिन सभी लोगो को अच्छा लगता है। उसके आस पास के लोग इस दिन उन्हें विशेष व्यक्ति की तरह अनुभव करवाते है। जन्मदिन के दिन हमे हमारी अहमियत का अधिक पता चलता है। लोग हमारे इस दिन को याद करके, हमें मुबारक बात देते है।
इस यादगार के दिन के इस जश्न को मैं कभी नहीं भूलती हूँ। शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे यह दिन अच्छा ना लगता हो। इस दिन सभी लोगो को खुश और आनंदित होने का मौका मिलता है। इन खूबसूरत जन्मदिन के पलो को मैं हमेशा याद करती हूँ। उम्मीद है हर साल ऐसा ही जन्मदिन मनाया जाए और मैं ऐसी ही खुश होती रहूं।
इन्हे भी पढ़े :-
- मेरा परिवार पर निबंध (My Family Essay In Hindi)
- मेरे पिता पर निबंध (My Father Essay In Hindi)
- मेरी माँ पर निबंध (My Mother Essay In Hindi)
- मेरी दादी पर निबंध (My Grandmother Essay In Hindi)
- मेरे भाई पर निबंध (My Brother Essay In Hindi)
तो यह था मेरा जन्मदिन पर निबंध , आशा करता हूं कि मेरा जन्मदिन पर हिंदी में लिखा निबंध (Hindi Essay On My Birthday) आपको पसंद आया होगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है , तो इस लेख को सभी के साथ शेयर करे।
Sharing is caring!
Related Posts
इंद्रधनुष पर निबंध (Rainbow Essay In Hindi)
ओणम त्यौहार पर निबंध (Onam Festival Essay In Hindi)
ध्वनि प्रदूषण पर निबंध (Noise Pollution Essay In Hindi)
मेरा जन्मदिन पर निबंध- My Birthday Essay in Hindi
In this article, we are providing My Birthday Essay in Hindi. मेरा जन्मदिन पर निबंध | Nibandh in 200, 250, 300, 500 words For Students. Janamdin par Hindi Nibandh.
दोस्तों आज हमने Mera Janamdin Essay in Hindi लिखा है जन्मदिन पर लेख। निबंध कक्षा 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9 ,10, और 11, 12 के विद्यार्थियों के लिए है।
Essay on My Birthday in Hindi for kids
Mere Janamdin Par Nibandh in 200 words
मेरा जन्मदिन 10 अप्रैल को है। यह एक विशेष दिन है। कुछ दिन पहले ही दोपहर विद्यालय से आने के बाद मैंने दीदी की मदद से छोटे-छोटे निमंत्रण पत्र बनाए। अपने दोस्तों को जन्मदिन के उत्सव के लिए आमंत्रित किया । जन्मदिन की सुबह माँ और पिताजी ने मुझे प्यार से जगाया। मेरी दीदी ने मुझे जन्मदिन की बधाई दी। माँ मझे मंदिर ले गयीं।
मंदिर से लौटने पर दीदी ने मुझे अपने हाथों का बना एक बधाई पत्र दिया। माँ पिताजी ने भी मुझे जन्मदिन का उपहार दिया। यह नीम का एक पौधा था। इस उपहार को पाकर मैं दंग रह गया। इसे मैंने घर के सामनेवाले बाग में लगाया।
इसके बाद मैं विद्यालय चला गया। वहाँ मैंने मित्रों और शिक्षकों में चॉकलेट बाँटे। उन्होंने मुझे बधाई दी।
शाम को दीदी और मैंने बाहरवाले कमरे को गुब्बारों और रंगीन झालरों से सजाया। माँ ने समोसे और मिठाईयाँ बनाई थी। पिताजी आईस-क्रीम, पिज्जा और केक लेकर आए।
मेरे मित्र आए। पूरा घर हँसी, मजाक और खुशीयों से भर गया। सब ने जी भर कर समोसे, मिठाईयाँ, पिज्जा, केक और आईस-क्रीम खायी। इसके बाद संगीत की धुन पर हम सबने जी भर कर नृत्य किया।
मेरे मित्र मेरे लिए तरह-तरह के उपहार लाए थे। मैं खुशी से फूला नहीं समा रहा था। माँ ने भी मेरे मित्रों को जाते समय एक-एक पुस्तक उपहार में दिया। मेरे मित्र भी प्रसन्न हो उठे।
My Best Friend Essay in Hindi
Meri Pathshala Nibandh
Hindi Essay On My Birthday for students
मेरा जन्मदिन पर निबंध in 250 words
हम चार बहिन-भाई हैं। मेरी तीन बहिनें हैं। वे सभी मुझ से बड़ी हैं। तीन बहिनों के बाद मेरा जन्म हुआ। अत: मैं घर में सबसे छोटा और लाड़ला हूँ। मेरे माता-पिता वैसे मुझ में और मेरी बहिनों में कोई भेद-भाव नहीं रखते। सबको समान रूप से प्यार करते हैं।
मेरा जन्म मार्च महीने की 10 तारीख को हुआ था। यही मेरा जन्म दिन है। इसी दिन हर वर्ष मेरा जन्मदिन मनाया जाता है। घर में बड़ी चहल-पहल और प्रसन्नता का वातावरण रहता है। एक दिन पहले से ही तैयारियां शुरु हो जाती हैं। निमंत्रण पत्र भेजे जाते हैं और निकट के लोग तथा मित्रगण कार्यक्रम में भाग लेते हैं।
मेरे जन्मदिन पर मुझे और मेरे माता-पिता को बधाइयाँ मिलती हैं। लोग मेरे दीघार्यु होने की कामना करते हैं। मेरे मित्रगण पार्टी में भाग लेने आते हैं साथ में सुन्दर-सुन्दर उपहार और कार्ड्स लाते हैं। जो नहीं आ पाते वे अपनी शुभकामना संदेश देते हैं।
केक काटने और मोमबत्तियां बुझाने के समय तालियों से घर गूंज उठता है। फिर सब लोग पहले केक खाते हैं और फिर दूसरे पकवान आदि। ठंडे पेय भी मुक्त रूप से पिये जाते हैं। जो चाय पीना चाहें उन्हें चाय दी जाती है। मेरे पिता मुझे बहुत अच्छा उपहार तो देते ही हैं, साथ ही बहुत-सारा नकद भी देते हैं। इसे मैं अपने बैंक खाते में जमा करा देता हूँ। मेरी तीनों बहिनों के लिये तो यह खुशी का एक विशेष दिन होता है। कई बार में सोचता हूँ कि बर्थडे वर्ष में एक बार ही क्यों आता है।
My Classroom Essay in Hindi
Vidyarthi Aur Anushasan Par Nibandh
My Birthday Essay in Hindi for students
Mera Janamdin Essay in Hindi ( 300 words )
मेरा नाम राहुल देव है। मेरा जन्मदिन 20 जुलाई को आता है। मेरे माता पिता मेरा जन्मदिन अवश्य मनाते हैं। इस बार मेरे कक्षा में प्रथम आने की खुशी में पिताजी ने इस उत्सव को और अधिक उल्लास के साथ मनाने का फैसला किया था। मेरे मित्रों के अलावा पड़ोस के लोग तथा हमारे अपने रिश्तेदार इस उत्सव में आमंत्रित थे।
उत्सव का समय सभी की सुविधानुसार साँय 7 बजे रखा गया। सामने के पार्क में व्यवस्था कर दी गई। पार्क में कनातें लगवाई गयीं, कुर्सियों की व्यवस्था की गई। गर्मी को देखते हुये पापा ने ठंडे पानी की विशेष व्यवस्था की थी। 20 जुलाई को सही समय पर लोग आ गये थे। सभी लोग नये-नये कपड़ों में आये थे तथा उत्सव की शोभा बढ़ा रहे थे। सही समय पर पूजा पाठ के साथ मेरे जन्मदिवस की पार्टी आरम्भ हो गई थी। सभी लोग पूजा पाठ में सम्मिलित हुये। पंडित जी ने मुझे एक सफल विद्यार्थी तथा नेक मनुष्य बनने का आशीर्वाद दिया। मम्मी पापा ने मुझे नई साईकिल का उपहार दिया तथा मुझसे भविष्य में और अधिक परिश्रमी तथा अनुशासित छात्र बनने का वचन लिया। मेरे सभी दोस्तों तथा रिश्तेदारों ने मुझे जन्मदिवस की मुबारकबाद दी। पापा ने पहले तोहफे-उपहार लाने की औपचारिकता करने से लोगों को मना कर दिया था, अतः सबने मुझे आशीर्वाद दिया।
इसके बाद मैंने निर्धन विद्यार्थियों को पुस्तकें तथा पैन बाँटे। फिर मैंने केक काटा। उसके बाद सभी खाने-पीने के पंडाल की ओर चले गये। कोल्ड ड्रिंक तथा आइसक्रीम के स्टालों पर विशेष भीड़ थी। खाने-पीने के बाद मेरे दो दोस्तों ने कविताएँ सुनाई। एक दोस्त ने बहुत सारे चुटकुले सुनाकर सबको खूब हँसाया। मेरे कुछ दोस्तों ने डांस करके भी दिखाया। पार्टी का यह कार्यक्रम नौ बजे तक चला। पार्टी में मेरे पिताजी अपने मित्रों के साथ बातें करते रहे। फिर धीरे-धीरे सब लोग अपने घरों को लौटे। इस प्रकार मैंने इस जन्म दिन पार्टी का खूब आनन्द उठाया तथा सबका आशीर्वाद प्राप्त किया।
———————————–
इस लेख के माध्यम से हमने Mera Janamdin Essay in Hindi का वर्णन किया है और आप यह निबंध नीचे दिए गए विषयों पर भी इस्तेमाल कर सकते है।
जन्मदिन पर निबंध।
मेरा जन्मदिन इन हिंदी।
speech on birthday in hindi
Leave a Comment Cancel Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
ESSAY KI DUNIYA
HINDI ESSAYS & TOPICS
Essay on My Birthday in Hindi – मेरे जन्मदिन पर निबंध
June 14, 2018 by essaykiduniya
Here you will get Paragraph and Short Essay on My Birthday in Hindi Language for students of all Classes in 200 and 400 words. यहां आपको सभी कक्षाओं के छात्रों के लिए हिंदी भाषा में मेरे जन्मदिन पर निबंध मिलेगा।
Short Essay on My Birthday in Hindi Language – मेरे जन्मदिन पर निबंध ( 200 words )
जन्मदिन सभी बच्चों का एक पसंदीदा दिन होता है। यह पूरे वर्ष में केवल एक बार आता है। हर साल हम अपने जन्मदिन को बहुत खुशी और खुशी के साथ मनाते हैं। पिछले साल मैंने अपना जन्मदिन मनाया जिस तरह से मैं इसे करना चाहता था। मेरे माता-पिता ने मेरे घर पर एक जन्मदिन की पार्टी आयोजित की। मैंने अपने सभी दोस्तों और पड़ोसियों के बच्चों को बड़े झुकाव पर आमंत्रित किया। मेरे बड़े भाई ने पार्टी के दौरान खेले गए पार्सल और परिणामों को खेलने जैसे कुछ गेम तय किए। यह वास्तव में मजेदार था क्योंकि हमारा ड्रेस कोड जोकर का था।
सब बहुत मजेदार और प्यारा लग रहा था। माँ ने मेरे दोस्तों के लिए स्वादिष्ट खाने का काम किया। मेरा जन्मदिन का केक शतरंज बोर्ड के आकार में था और बहुत मोहक लग रहा था। स्नैक्स के बाद, पापा ने सभी को उपहार वापस दिए और टॉफी से भरे गुब्बारे फोड़े, ताकि चॉकलेट और लॉलीपॉप के बारिश हो। हमने कई तस्वीरें भी क्लिक कीं। यह वास्तव में एक अद्भुत पार्टी थी। मैं अपने पूरे जीवन में कभी इस जन्मदिन की पार्टी को नहीं भूल जाऊंगा।
Mera Janam Din Essay in Hindi – Essay on My Birthday in Hindi in 400 words
जिस दिन हमारा जन्म होता है हम हर साल उसी दिन को जन्मदिन के रूप में मनाते है। हर साल के जन्मदिन के साथ हम एक साल बड़े हो जाते हैं। मेरा जन्मदिन 22 जुन का होता है। यह दिन मेरा पुरे साल का सबसे पसंदीदा दिन है। इस दिन मैं बहुत ही खुश होता हुँ। मैं सुबह सुबह नहा धोकर तैयार हो जाता हूँ और मंदिर जाकर भगवान से आशीर्वाद प्राप्त करता हूँ। रात के 12 बजे ही दोस्तों और रिश्तेदारों के फोन आने शुरू हो जाते है और वो मुझे जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते है।
सुबह घर के सभी सदस्य भी शुभकामनाएँ देते है और मैं पैर छुकर उन सबसे आशीर्वाद लेता हूँ। जून के महीने में स्कूल की छुट्टियाँ चल रही होती हैं इसी कारण मेरे स्कूल के सारे दोस्त घर आ जाते है और फिर हम सब अनाथ आश्रम जाकर बच्चों को खाने और खिलौने का समान देते हैं। उनके साथ कुछ समय बिताने के बाद हम सब दोस्त भी पार्टी करने चले जाते हैं और फिर घर लौट आते हैं। मेरे जन्मदिन पर घर पर सभी व्यंजन मेरी पसंद के बनाए जाते है जैसे छोले बटुरे, भिंडी आदि। घर पर भी सभी लोग बहुत ही खुश होते हैं।
इस दिन सभी मुझे बहुत ज्यादा प्यार देते है और छोटी मोटी गलती होने पर डाँट से भी बच जाता हूँ। जुन की छुट्टियों में बुआ जी भी घर आए हुए होते है और हम सब सब मिलकर शाम को थोड़ी देर घुमने भी जाते है और उससे पहले हमारे घर में कीर्तन कराया जाता है। हम सब सैर के समय साथ में बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करते हैं। मैं हर साल अपने जन्मदिन पर एक पेड़ भी अवश्य ही लगाता हूँ। शाम को हम सभी बच्चे मिलकर केक लाते हैं और काटते हैं। मुझे हर साल मेरे जन्मदिन पर बहुत सारे उपहार मिलते है जिन्हें पाकर मैं बहुत ही खुश होता हूँ।
मैं उन उपहारों को बहुत ही संभाल कर रखता हूँ क्योंकि वो सिर्फ उपहार ही नहीं बल्कि मेरे अपनों का प्यार है। मैं हर साल अपने जन्मदिन पर कोई न कोई दृढ़ संकल्प लेता हूँ और अगले जन्मदिन तक उस संकल्प को पूरे करने का भरपूर प्रयास करता हूँ। मुझे मेरा जन्मदिन बहुत ही पसंद है क्योंकि इस दिन सबकुछ मेरी पसंद से होता है। मैं पुरा साल इसी दिन का बेसबरी से इंतजार करता हूँ और इस दिन के लिए बहुत सू तैयारियाँ भी करता हूँ।
हम आशा करते हैं कि आप इस निबंध ( Mera Janam Din Essay in Hindi – Essay on My Birthday in Hindi – मेरे जन्मदिन पर निबंध ) को पसंद करेंगे।
More Articles:
Essay on Mother in Hindi – माँ पर निबंध
Essay on Books; Our True Friend in Hindi : पुस्तकें हमारी सच्ची मित्र पर निबन्ध
Essay on School Annual Function in Hindi – विद्यालय का वार्षिकोत्सव पर निबन्ध
Mere Jeevan Ka Lakshya Teacher Essay In Hindi – मेरे जीवन का लक्ष्य शिक्षक बनना पर निबंध
Reading Books and its Benefits in Hindi – किताबों को पढने के फ़ायदे
My Life Aim Hindi Essay – मेरे जीवन का उद्देश्य
मैंने अपना जन्मदिन कैसे मनाया पर निबंध (How I Celebrated My Birthday Essay in Hindi)
“जन्मदिन” शब्द हमारे जीवन में सुंदर, शुभकामनाओं और रोमांचक पार्टियों की सौगात लेकर आता है। जन्मदिन हर व्यक्ति के जीवन में खाश दिन होता है। खाशतौर से बच्चे इस दिन का बहुत बेसब्री से इंतिजार करते हैं। यह उनकी जिंदगी का सबसे अच्छे दिन के रूप में होता है। हम में से ज्यादातर लोग अपने जन्मदिन को बहुत ही खूबसूरत तरीके से मनाते हैं। हम अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबी लोगों के साथ इस दिन का आनंद लेते हैं, और अपने जन्मदिन को खाश बनाते है।
मैंने इस निबंध के माध्यम से अपने जन्मदिन के सुंदर अनुभव को दर्शाया है। मुझे आशा है कि इस निबंध के माध्यम से आपको कक्षाओं और परीक्षाओं में लेख लिखने में अवश्य सहायता मिलेगी।
मैंने अपना जन्मदिन कैसे मनाया पर दीर्घ निबंध (Long Essay on How I Celebrated My Birthday in Hindi, Maine apna Janmdin kaise Manaya par Nibandh Hindi mein)
1250 words essay.
जन्मदिन वह दिन होता है जिस दिन हम पैदा हुए होते हैं। यह दिन हम सभी के लिए एक खास दिन होता है। हर किसी के लिए जन्मदिन मनाने का एक खास तरीका होता है। हालाँकि हर जन्मदिन हमें अपने जीवन से एक साल कम होने की याद दिलाता है, फिर भी हम इसे मनाते है और इसे एक खास दिन बनाने की कोशिश करते हैं।
मेरे जन्मदिन का जश्न
मुझे हर साल अपने जीवन के इस विशेष दिन को मनाने का बहुत शौख है। मैं हर साल चाहता हूं कि यह दिन मेरे लिए सबसे अनोखा और खूबसूरत दिन के रूप में हो। मेरा जन्मदिन 14 मार्च को पड़ता है और इसलिए मेरा जन्मदिन वसंत ऋतू के आगमन के पहले पड़ता है। मेरे जन्मदिन के बारे में सबसे असामान्य बात यह है कि मेरा जन्मदिन मार्च के महीने में आता है और हर साल इसी महीने में वार्षिक परीक्षाएं आयोजित की जाती है। परीक्षाएं होने के बावजूद भी मैं अपने जन्मदिवस को बड़ी ही खुशी और हर्षोल्लास के साथ मनाता हूं।
पिछले साल भी मैंने अपने जन्मदिन को बहुत ही शानदार तरीके से मनाया था। इस दिन की शुरुआत मेरे माता-पिता की खूबसूरत शुभकामनाओं के साथ हुई। रात को घड़ी में 12 बजते ही मुझे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से जन्मदिन की शुभकामनाएं मिलने लगी। उस दिन सुबह मैं बहुत ही तरोताजा महसूस कर रहा था, चुकी उस दिन मेरी परीक्षा थी इसलिए उस दिन मैं सुबह स्नान करके अपने माता-पिता के साथ मंदिर जाने और भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए तैयार हो गया था। मैं अपने हर जन्मदिन पर मंदिर जाता हूं। उस दिन मेरे पिताजी ने मुझे स्कूल छोड़ दिया और उस दिन मेरी परीक्षा भी बहुत अच्छी रही। उस दिन मैंने दोपहर को अपने स्कूल के सभी दोस्तों को जन्मदिवस की पार्टी भी दी और उन्हें नास्ता कराया।
फिर धीरे-धीरे शाम हो गई और शाम के जश्न मनाने का समय भी आ गया। मुझे अपने जन्मदिवस पर अपने माता-पिता के द्वारा एक सुंदर पोषाक उपहार के रूप में मिला। मैंने उस दिन वही पोषक पहना। मैं अपने भाई और बहनों के साथ मिलकर जन्मदिन पर खेले जाने वाले खेलों के बारे में एक योजना बनाई थी। मेरे जन्मदिन के एक सप्ताह पहले से ही इस खेल और उपहारों के बारे में योजना तैयार कर लीया था। मेरे माता-पिता ने मेरे दोस्तों, रिश्तेदारों और पड़ोसियों को मेरे जन्मदिन मनाने के लिए पहले से ही आमंत्रित कर दिया था।
मैं इस जन्मदिन पर अपने कमरे को इतने खूबसूरत तरीके से सजा देखकर आश्चर्य रह गया था। ये सब मेरी बहनों और दोस्तों ने मिलकर किया था। व्हाइट फारेस्ट चॉकलेट वाला केक मेरा सबसे पसंददीदा केक था और इसे मोमबत्तियों से अच्छी तरह सजाया गया था। इसके बाद मैंने मोमबत्तिया फुक कर बुझाया और हैप्पी बर्थडे गीत के साथ मैंने केक को काटा। इसके बाद मैंने अपने माता-पिता और अपने बड़ों का आशीर्वाद और उनकी शुभकामनाएं ली। मेरी माँ ने जन्मदिन की पार्टी में उपस्थित सभी लोगों में केक और नास्ता खाने को दिया।
यह मेरे आनंद का एक सुंदर हिस्सा है
केक कटाने के बाद मैं दोस्तों के साथ दूसरे कमरे में चला गया। हमने जन्मदिन पर खेले जाने वाले विभिन्न खेलों और पहेलियों की योजना बनाई थी। हम सभी ने मिलकर उस दिन म्यूजिकल चेयर का आनंद लिया, पार्सल गेम खेला, और हमारी पहेली वाली गेम सबसे दिलचस्प रही। पहेली के हर पहलू को सुलझाने के बाद एक उपहार भी दिया गया था। हमने खूब एन्जॉय किया और अलग अलग गानों पर डांस भी किया और आखिर में सेलिब्रेशन खत्म होने को था। सभी को स्वादिष्ट खाना खाने के लिए परोसा गया। सभी ने खाना खाया और फिर सबके जाने का समय हो गया और बाद में एक बार फिर सभी मुझे जन्मदिन की बधाई दी। हमने सभी को रिटर्न गिफ्ट के रूप में उन्हें केक और चॉकलेट देने का फैसला किया था।
मेरे जन्मदिन समारोह पर एक अनूठा कार्य
पिछले कुछ वर्षों से मैं अपने घर पर अपना जन्मदिन मनाने के बाद अपने घर से थोड़ी दूर पर स्थित झुग्गी बस्ती के गरीब लोगों को भोजन दान करने जाता हूं। वहां सब लोग बहुत गरीब थे। पिछले साल भी मैं वहां अपने माता-पिता और बहनों के साथ गया था। मैंने वहां के बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मानाने का लिए सोचा था। मैंने एक किलों का केक लिया था, जो मैंने अपनी पॉकेट मनी बचाकर खरीदा था। मैं ऐसा से हमेशा ही सोचता था कि मुझे ऐसे देखभाल करने वाले माता-पिता और एक सुंदर सा परिवार मिला है, जिसके लिए मैं धन्य हूं। हमने ज्यादातर चीजों का स्वाद चखा है, और जब हम उन गरीब लोगों के साथ जश्न मनाते हैं तो उन्हें भी थोड़ी खुशियां और कुछ उन्हें खुश होने का एक नया तरीका मिल जाता हैं।
स्लम एरिया में छोटे बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाना मेरे लिए उस दिन का सबसे खूबसूरत हिस्सा था। उन्होंने मेरे जन्मदिन का केक कुछ इस तरह खाया जैसे कि उन्होंने केक पहले कभी नहीं चखा हो। वहां के लोगों के चेहरा पर एक अजब मुस्कान थी, जिसने मुझे बहुत ही आतंरिक खुशी दी। मेरे माता-पिता ने सभी को वह नाश्ता और भोजन दिया जो हम उनके लिए साथ ले गए थे। अंत में हम सभी अपने घर वापस लौट आये और मेरे जन्मदिन का उत्सव कई लोगों के अपार आशीर्वाद के साथ समाप्त हुआ।
उपहारों को खोलने का समय
मुझे अपने जन्मदिन मनाने का बहुत शौख है, क्योंकि इस दिन मुझे विभिन्न सुंदर उपहार मिलते हैं। अंत में सब कुछ समाप्त हो जाने के बाद मैं अपने भाई और बहनों के साथ यह देखने बैठ गया कि मुझे मेरे जन्मदिन के उपहार के रूप में क्या-क्या मिला है। उपहारों को देखना बहुत ही रोमांचक भरा था। एक-एक करके हमने सारे उपहारों को खोला और अपने, रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों के ऐसे प्यारे उपहारों को देखकर बहुत खुश था।
क्या जन्मदिन हर किसी के जीवन में एक विशेष दिन होता है ?
इस दुनिया में हर व्यक्ति का जन्मदिन उस दिन के बारे में बताता है, जिस दिन वह इस जहां में पैदा होता है। यह दिन वाकई में सभी के लिए बहुत ही खाश दिन होता है। यह हमारे अंदर यह भावना पैदा करता है, कि यह दिन पूरी तरह से केवल अपना है, और यह दिन साल में केवल एक ही बार आता है। इस दिन को हम सभी एक अलग अंदाज़ में मनाते हैं, और जन्मदिन की यादें इस दिन को और भी खूबसूरत बनाती हैं।
मेरी नजर में जन्मदिन वह दिन होता है, जिस दिन हर कोई हमारे बारे में सोचता है और हमारी परवाह करता है। हमें अपने माता-पिता, दोस्तों, रिश्तेदारों और अन्य से आशीर्वाद, शुभकामनाएं और उपहार भी मिलता हैं, जो इसे और भी खास बनाते हैं। लेकिन इस दुनिया में ऐसे लोग भी है, जो हमारे दादा-दादी और गरीब लोगों की तरह है, जो अपने पैदा होने वाले दिन से बिल्कुल अनजान हैं।
मैं अपना जन्मदिन बहुत ही खुशी और हर्षोल्लास के साथ मनाता हूं। इसके अलावा मेरे जन्मदिन पर मुझे जो आशीर्वाद और शुभकामनाएं मिलती हैं, मेरे लिए बहुत ही कीमती है। मेरे माता-पिता बचपन से ही हर साल इस दिन को सबसे यादगार दिन बनाते हैं। हर साल यह दिन मेरे लिए सबसे खाश और आश्चर्य भरा दिन होता है। मैं हर साल अपने जन्मदिन का बहुत बेसब्री से इंतिजार करता हूं।
संबंधित पोस्ट
मेरी रुचि पर निबंध (My Hobby Essay in Hindi)
धन पर निबंध (Money Essay in Hindi)
समाचार पत्र पर निबंध (Newspaper Essay in Hindi)
मेरा स्कूल पर निबंध (My School Essay in Hindi)
शिक्षा का महत्व पर निबंध (Importance of Education Essay in Hindi)
बाघ पर निबंध (Tiger Essay in Hindi)
Leave a comment.
Your email address will not be published. Required fields are marked *
मेरा जन्मदिन पर निबंध
ADVERTISEMENT
पिछले साल मैंने अपना जन्मदिन ठीक उसी तरह मनाया, जिस तरह से मैं चाहता था। मेरे माता-पिता ने मुझे बताया था कि मैं अपने जन्मदिन पर उनसे कुछ भी मांग सकता हूं और मैंने उन्हें अपने दोस्तों के लिए एक शानदार पार्टी की व्यवस्था करने के लिए कहा था।
मेरी माँ मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं। जब मैं अपने दोस्तों के लिए निमंत्रण कार्ड बना रहा था, तब माँ ने मुझे निमंत्रण कार्ड बनाने और उन्हें नामों से भरने में मदद की।
इसके बाद वह मुझे बाज़ार ले गई और हमने घर को सजाने के लिए गुब्बारे, मास्क, कैप आदि चीजें खरीदे। हमने केक का ऑर्डर दिया और उसे रैपिंग करने के लिए कह दिया। मेरी मां ने पूरा दिन रसोई में मेरी सहेलियों के लिए खाना पकाने में बिताया। शाम को केक आते ही मेरे खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कुछ समय बाद मेरी सारी सहलियां भी आ गयी और फिर जन्मदिन मनाना शुरू किए।
केक काटने के बाद सबने बड़े आनंद के साथ खाये। केक बहुत खूबसूरत था जिसमें चॉकलेट के बड़े टुकड़े थे।मेरे दोस्तों के जाने के बाद मैं उपहार देखने में डूब गया था। और फिर मैं अपने जीवन की सर्वश्रेष्ठ जन्मदिन पार्टी का आनंद लेने की संतुष्टि के साथ बिस्तर पर सोने चले गया।
Nibandh Category
मेरा जन्मदिन पर निबंध My Birthday Essay In Hindi
My Birthday Essay In Hindi – 10 Lines On My Birthday In Hindi दोस्तों आज मैं आपको इस ब्लॉग में मेरे जन्म दिवस पर निबंध लिखकर बताऊंगा क्योंकि मेरा जन्म दिवस यह एक ऐसा विषय है जिस पर निबंध लिखते समय बच्चों को यह समझ में नहीं आता कि उसे किस प्रकार से लिखा जाएगा इसलिए मैं आपको इस विषय पर निबंध लिख कर बताता हूं और आप भी उसी प्रकार से इस विषय पर निबंध लिख सकते हैं अगर आपको निबंध लिखने के लिए दिया गया है तो हमारे ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़ें।
तो चलिए शुरू करते हैं
मेरा जन्मदिन पर निबंध – My Birthday Essay In Hindi
10 lines on my birthday in hindi.
जन्मदिवस हर एक बच्चे का अलग अलग होता है लेकिन पूरी दुनिया में एक जन्म दिवस पर लाखों करोड़ों बच्चों का जन्म हुआ रहता है लेकिन हमारे आसपास अधिकतर ऐसा कम होता है कि 1 दिन पर कई बच्चों का जन्म दिवस हो। जन्म दिवस हर एक बच्चे के लिए बहुत ही खास दिन होता है जिसे वह चाहता है कि बहुत ही अच्छे तरीके एवं यादगार तरीके से उसका जन्म दिवस मनाया जाए उसी प्रकार से मेरी भी यह इच्छा है कि यह दिन मेरा बहुत ही बेहतरीन एवं अनोखा जाना चाहिए मेरा जन्म दिवस 12 फरवरी को आता है इस समय ना बहुत अधिक गर्मी ना बहुत अधिक ठंडी होती है लेकिन ठंड गर्मी से अधिक होती है इस वजह से मुझे यह मौसम भी बहुत ज्यादा पसंद आता है। मैं प्रतिवर्ष इस दिन को बहुत ही अनोखे तरीके से मनाता हूं और इन सब में मेरा पूरा परिवार मुझे बहुत ही अधिक खुशियां देता है मेरा परिवार रात के 1200 बजे मुझे सबसे पहले विश करने आता है अर्थात जन्मदिवस की शुभकामनाएं देने के लिए मेरा परिवार सबसे पहले मेरे पास आता है मैं अपने कमरे में सोता रहता हूं और मेरे माता-पिता मेरे सामने केक लेकर आते हैं और मुझे जन्मदिवस की बधाई देते हैं उसके पश्चात मेरे दोस्तों का मुझे फोन आता है और वह लोग भी मुझे जन्मदिवस की बधाई देते हैं यह रात के समय में मुझे बहुत ही आनंद की अनुभूति कराता है।
रात के समय लोगों की बधाई आज आने के पश्चात सुबह के समय में अधिक लोगों की बधाइयां आती है मैं रात के समय ही जब मेरे माता-पिता मुझे बधाई देते हैं तब मैं उनका आशीर्वाद लेता हूं उनके चरण स्पर्श करके और सुबह में उठकर अपने विद्यालय जाने के लिए तैयार होता हूं और विद्यालय जाते समय मेरे पिताजी मुझे चॉकलेट का डिब्बा देते हैं जिसे मैं विद्यालय में जाकर अपने दोस्तों एवं शिक्षकों को चॉकलेट देता हूं और उनसे शुभकामनाएं लेता हूं वह सभी लोग मुझे बहुत अधिक प्रेम एवं स्नेह देते हैं।
जरूर पढिये:
Birthday Ka Nibandh
मेरे माता-पिता मुझे हर बार मेरे जन्म दिवस पर कुछ ना कुछ सरप्राइज अवश्य देते हैं और उनके द्वारा दिया गया सरप्राइस मुझे बहुत ज्यादा पसंद आता है वैसे जन्मदिवस पर बहुत लोगों के उपहार भी आते हैं जिसे देख कर मुझे बहुत ज्यादा आनंद मिलता है मेरे माता-पिता तीसरी बार मुझे जन्मदिवस पर साइकल उपहार के तौर पर दिया था और पिछली बार हम लोग रात के समय भोजन करने के लिए होटल में गए थे लेकिन मुझे यह सबसे ज्यादा मेरे मां के हाथ का बना व्यंजन बहुत ज्यादा पसंद आता है और इसीलिए मेरी माता मेरा मन पसंदीदा व्यंजन मेरे जन्मदिवस पर मनाती है और शाम के समय मेरे घर पर पार्टी का आयोजन किया जाता है जिसमें मेरे सारे दोस्त था आस पड़ोस के लोग आए रहते हैं और केक काटने के पश्चात वह लोगों को भोजन कराया जाता है और तब सब अपने अपने घर पर जाते हैं।
शाम की तैयारी जब होती है तब मुझे मेरे पिताजी मुझे बाहर घुमाने के लिए लेकर जाते हैं ताकि घर पर क्या चल रहा है मुझे इस बात का अंदाजा ना हो और जब पूरे तरीका हो जाता है तब मेरी माता पिता जी को फोन करती है और तब पिताजी मुझे घर पर लेकर आते हैं और जब मैं घर पर आता हूं तो देखता हूं कि पूरा घर सजाया हुआ रहता है जिसे देखकर मैं बहुत ज्यादा प्रसन्न हो जाता हूं और अपने माता-पिता के गले लग जाता हूं।
हर बार मेरे जन्म दिवस पर अलग-अलग तरह कैसे कार्य किए जाते हैं जैसे पिछली बार जन्मदिवस पर घर पर जब केक काटा गया था उसके पश्चात सभी लोग एक दूसरे कमरे में गए और वहां पर तरह तरह के खेल खेले जाने लगे और मैं खेल खेलने के साथ साथ लोगों द्वारा दिए गए उपहार को खोलने लगा और उन सभी को उपहार को देखकर मुझे बहुत ज्यादा आनंद की अनुभूति हुई और खुशी से मेरे आंखों में आंसू आ गए लेकिन तब सभी लोगों ने मुझे अपने गले से लगाया और मुझे शांत कराया मेरे दोस्तों द्वारा भी बहुत ही बेहतरीन उपहार मुझे दिया गया था मुझे डेरी मिल्क चॉकलेट बहुत ज्यादा पसंद है जिस वजह से मेरे अंकल जो मेरे घर के बाजू में ही रहते हैं उन्होंने डेरी मिल्क का एक पूरा बॉक्स मुझे दिए थे जिसमें इतने सारे डेरी मिल्क थे जो मैं काफी दिनों तक खाता रहा और उनका यह उपहार मुझे बहुत ज्यादा पसंद आया था और माता-पिता ने मुझे साइकल उपहार के तौर पर दिया था तथा मेरी दादी ने मुझे अपने हाथ से बनाए हुए लड्डू बाहर में दिए थे जो मुझे बहुत ज्यादा पसंद आया और मेरे दादाजी ने मेरे लिए रिमोट कंट्रोल कार लेकर आए थे।
हर बच्चे का यह दिल बहुत विशेष होता है लेकिन कई सारे बच्चों के माता-पिता के पास इतने पैसे नहीं होते कि इस दिन को खास बना सके लेकिन भगवान ने मुझे इतने अच्छे माता-पिता दिए हैं जिस वजह से मैं उनका बहुत ही शुक्रगुजार हूं कि वह हर एक खुशी को इतने अच्छे तरीके से मनाते हैं कि वह यादगार बन जाता है और इसी तरीके से मैं अपना हर वर्ष व्यतीत करना चाहता हूं अभी मेरा जन्म दिवस आने में 4 मंथ और बचा हुआ है 4 महीने के बाद मेरा जन्म दिवस है और उस समय भी कुछ खास ही किया जाएगा।
दोस्तों अभी हमने आपको इस ब्लॉग में मेरा जन्म दिवस पर निबंध लिखकर बताएं अगर आपको यह पसंद आया हो तो आपसे अपने दोस्तों के साथ भी साझा करें और यदि आपका कोई सवाल है तो आप उनसे कमेंट में अवश्य पूछे एवं अपने सुझाव को आप हमें कमेंट करके दे।
अगर हमारे द्वारा My Birthday Essay In Hindi में दी गई जानकारी में कुछ भी गलत है तो आप हमें तुरंत Comment बॉक्स और Email में लिखकर सूचित करें। यदि आपके द्वारा दी गई जानकारी सही है, तो हम इसे निश्चित रूप से बदल देंगे। दोस्तों अगर आपके पास Birthday Per Nibandh के बारे में हिंदी में और जानकारी है तो हमें कमेंट बॉक्स में बताएं। हम Short Essay On My Birthday Party In Hindi इसमे जरूर बदलाव करेंगे। और ऐसेही रोमांचक जानकारी को पाने के लीएं HINDI.WIKILIV.COM पे आते रहिएं धन्यवाद
Share this:
Leave a comment cancel reply.
Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.
Notify me of follow-up comments by email.
Notify me of new posts by email.
essayonhindi
100- 200 Words Hindi Essays 2024, Notes, Articles, Debates, Paragraphs Speech Short Nibandh Wikipedia Pdf Download, 10 line
- राज्य
- महान व्यक्तित्व
- इतिहास
- आंदोलन
- हिंदी निबंध
विशिष्ट पोस्ट
Essay on sufism in hindi सूफीवाद पर निबंध, मेरा जन्म दिन पर निबंध | essay on my birthday in hindi.
मेरा जन्मदिन पर निबंध
मेरा जन्मदिवस -300 शब्द essay for kids on my birthday..
हम चार भाई-बहन हैं। मेरे तीन भाई हैं। वे मुझसे बड़े हैं। तीन भाइयों के बाद मेरा जन्म हुआ अतः मैं सबकी प्रिय हैं। माता-पिता मेरा बहुत ध्यान रखते हैं। हम भाई-बहनों में कोई भेद नहीं करते हैं। वे सबको समान रूप से प्यार करते हैं। मैं भी उन सबको प्यार करती हूँ।
मेरा जन्म मार्च महीने की 7 तारीख को हुआ था। इसी दिन हर वर्ष मेरा जन्मदिन मनाया जाता है। इस दिन घर में बड़ी चहल-पहल और प्रसन्नता का वातावरण रहता है। एक दिन पहले से ही तैयारियाँ शुरु हो जाती हैं। और पड़ोस निकट के लोग तथा मेरे भाइयों के मित्रगण कार्यक्रम में भाग लेते हैं।
इस दिन पिताजी हम सबके दोस्तों को घर पर बुलाते हैं। उनके साथ उनके माता-पिता भी आते हैं। पूरे घर में खुशी का माहौल रहता है। सभी लोग मुझे जन्मदिन की बधाई देते हैं। फिर मैं केक काटती हूँ। उसके बाद हम सभी बच्चे मिलकर खूब नाचते हैं, गाते हैं। म्यूजिकल चेयर का खेल खेलते हैं। उसके बाद सभी लोग मेरे दीर्घायु होने की कामना करते हैं। जो नहीं आ पाते वे अपना शुभकामना संदेश तथा उपहार किसी के हाथ भिजवा देते हैं।
केक काटने और मोमबत्तियां बुझाने के समय तालियों से घर गूंज उठता है। सब लोग पहले केक खाते हैं और फिर दूसरे पकवान आदि। कोक, ठंठा पेय भी पीते हैं। जो चाय पीना चाहें उन्हें चाय दी जाती है। मेरे पिता मुझे बहुत अच्छा उपहार तो देते ही हैं, साथ ही बहुत-सारा नकद भी देते हैं। इसे मैं अपने बैंक खाते में जमा करा देती हूँ। मेरे तीनों भाइयों के लिए तो यह खुशी का एक विशेष दिन होता है। कई बार मैं सोचती हूँ कि जन्मदिन वर्ष में एक बार ही क्यों आता है।
#सम्बंधित :- Hindi Essay, हिंदी निबंध।
- पुस्तकालय पर निबंध
- हिंदी भाषा पर निबंध
- मेरे प्रिय अध्यापक
- काश में डॉक्टर होता !
- मेरा प्रिय लेखक पर निबंध
- बनारस (वाराणसी) की गलियाँ और घाट
- कंप्यूटर पर निबंध
- महान व्यक्तियों पर निबंध
- पर्यावरण पर निबंध
- प्राकृतिक आपदाओं पर निबंध
- सामाजिक मुद्दे पर निबंध
- स्वास्थ्य पर निबंध
- महिलाओं पर निबंध
Related Posts
होली पर निबंध-Holi Essay March 2024
‘मेरा स्टार्टअप एक सपना’ निबंध
जी-20 पर निबंध | G20 Essay in Hindi
बेरोजगारी पर निबंध- Unemployment Essay in Hindi
मेरा प्रिय कवि तुलसीदास पर निबंध
Leave a Comment Cancel reply
HindiVyakran
- नर्सरी निबंध
- सूक्तिपरक निबंध
- सामान्य निबंध
- दीर्घ निबंध
- संस्कृत निबंध
- संस्कृत पत्र
- संस्कृत व्याकरण
- संस्कृत कविता
- संस्कृत कहानियाँ
- संस्कृत शब्दावली
- पत्र लेखन
- संवाद लेखन
- जीवन परिचय
- डायरी लेखन
- वृत्तांत लेखन
- सूचना लेखन
- रिपोर्ट लेखन
- विज्ञापन
Header$type=social_icons
- commentsSystem
10 Lines on My Birthday in Hindi - मेरा जन्मदिन पर 10 लाइन का निबंध
10 Lines about My Birthday in Hindi : यहाँ पढ़िए क्रन्तिकारी मेरा जन्मदिन पर 10 वाक्य का हिंदी निबंध। 10 Lines on My Birthday in Hindi essay for class
10 Lines about My Birthday in Hindi : यहाँ पढ़िए क्रन्तिकारी मेरा जन्मदिन पर 10 वाक्य का हिंदी निबंध। 10 Lines on My Birthday in Hindi essay for class 1, 2, 3 and 4 students.
10 Lines on My Birthday in Hindi
- मेरा नाम अभिनय शर्मा है और मेरा जन्मदिन 8 जून को आता है।
- मेरा जन्मदिन पूरे साल में मेरा सबसे पसंदीदा दिन होता है।
- मैं अपने जन्मदिन में सबसे पहले उठकर माता-पिता का आशीर्वाद लेता हूँ।
- मेरे जन्मदिन पर मेरे परिवार के लोग घर पर पूजा रखते है।
- मेरे जन्मदिन पर शाम को मेरे घर में पार्टी का आयोजन किया जाता है।
- अपने जन्मदिन की पार्टी में मैं अपने पड़ोसियों और मित्रों को आमंत्रित करता हूँ।
- सभी बच्चों ने मुझे हैप्पी बर्थडे बोल कर मुझे जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी।
- मेरे जन्मदिन पर घर पर सभी व्यंजन मेरी पसंद के बनाए जाते है।
- मैंने अपने जन्मदिन पर अपनी कक्षा में टॉफियां और चॉकलेट बांटता हूँ।
- मैं हर साल अपने जन्मदिन पर एक पेड़ भी अवश्य ही लगाता हूँ।
100+ Social Counters$type=social_counter
- fixedSidebar
- showMoreText
/gi-clock-o/ WEEK TRENDING$type=list
- गम् धातु के रूप संस्कृत में – Gam Dhatu Roop In Sanskrit गम् धातु के रूप संस्कृत में – Gam Dhatu Roop In Sanskrit यहां पढ़ें गम् धातु रूप के पांचो लकार संस्कृत भाषा में। गम् धातु का अर्थ होता है जा...
- दो मित्रों के बीच परीक्षा को लेकर संवाद - Do Mitro ke Beech Pariksha Ko Lekar Samvad Lekhan दो मित्रों के बीच परीक्षा को लेकर संवाद लेखन : In This article, We are providing दो मित्रों के बीच परीक्षा को लेकर संवाद , परीक्षा की तैयार...
RECENT WITH THUMBS$type=blogging$m=0$cate=0$sn=0$rm=0$c=4$va=0
- 10 line essay
- 10 Lines in Gujarati
- Aapka Bunty
- Aarti Sangrah
- Akbar Birbal
- anuched lekhan
- asprishyata
- Bahu ki Vida
- Bengali Essays
- Bengali Letters
- bengali stories
- best hindi poem
- Bhagat ki Gat
- Bhagwati Charan Varma
- Bhishma Shahni
- Bhor ka Tara
- Boodhi Kaki
- Chandradhar Sharma Guleri
- charitra chitran
- Chief ki Daawat
- Chini Feriwala
- chitralekha
- Chota jadugar
- Claim Kahani
- Dairy Lekhan
- Daroga Amichand
- deshbhkati poem
- Dharmaveer Bharti
- Dharmveer Bharti
- Diary Lekhan
- Do Bailon ki Katha
- Dushyant Kumar
- Eidgah Kahani
- Essay on Animals
- festival poems
- French Essays
- funny hindi poem
- funny hindi story
- German essays
- Gujarati Nibandh
- gujarati patra
- Guliki Banno
- Gulli Danda Kahani
- Haar ki Jeet
- Harishankar Parsai
- hindi grammar
- hindi motivational story
- hindi poem for kids
- hindi poems
- hindi rhyms
- hindi short poems
- hindi stories with moral
- Information
- Jagdish Chandra Mathur
- Jahirat Lekhan
- jainendra Kumar
- jatak story
- Jayshankar Prasad
- Jeep par Sawar Illian
- jivan parichay
- Kashinath Singh
- kavita in hindi
- Kedarnath Agrawal
- Khoyi Hui Dishayen
- Kya Pooja Kya Archan Re Kavita
- Madhur madhur mere deepak jal
- Mahadevi Varma
- Mahanagar Ki Maithili
- Main Haar Gayi
- Maithilisharan Gupt
- Majboori Kahani
- malayalam essay
- malayalam letter
- malayalam speech
- malayalam words
- Mannu Bhandari
- Marathi Kathapurti Lekhan
- Marathi Nibandh
- Marathi Patra
- Marathi Samvad
- marathi vritant lekhan
- Mohan Rakesh
- Mohandas Naimishrai
- MOTHERS DAY POEM
- Narendra Sharma
- Nasha Kahani
- Neeli Jheel
- nursery rhymes
- odia letters
- Panch Parmeshwar
- panchtantra
- Parinde Kahani
- Paryayvachi Shabd
- Poos ki Raat
- Portuguese Essays
- Punjabi Essays
- Punjabi Letters
- Punjabi Poems
- Raja Nirbansiya
- Rajendra yadav
- Rakh Kahani
- Ramesh Bakshi
- Ramvriksh Benipuri
- Rani Ma ka Chabutra
- Russian Essays
- Sadgati Kahani
- samvad lekhan
- Samvad yojna
- Samvidhanvad
- Sandesh Lekhan
- sanskrit biography
- Sanskrit Dialogue Writing
- sanskrit essay
- sanskrit grammar
- sanskrit patra
- Sanskrit Poem
- sanskrit story
- Sanskrit words
- Sara Akash Upanyas
- Savitri Number 2
- Shankar Puntambekar
- Sharad Joshi
- Shatranj Ke Khiladi
- short essay
- spanish essays
- Striling-Pulling
- Subhadra Kumari Chauhan
- Subhan Khan
- Suchana Lekhan
- Sudha Arora
- Sukh Kahani
- suktiparak nibandh
- Suryakant Tripathi Nirala
- Swarg aur Prithvi
- Tasveer Kahani
- Telugu Stories
- UPSC Essays
- Usne Kaha Tha
- Vinod Rastogi
- Vrutant lekhan
- Wahi ki Wahi Baat
- Yahi Sach Hai kahani
- Yoddha Kahani
- Zaheer Qureshi
- कहानी लेखन
- कहानी सारांश
- तेनालीराम
- मेरी माँ
- लोककथा
- शिकायती पत्र
- हजारी प्रसाद द्विवेदी जी
- हिंदी कहानी
RECENT$type=list-tab$date=0$au=0$c=5
Replies$type=list-tab$com=0$c=4$src=recent-comments, random$type=list-tab$date=0$au=0$c=5$src=random-posts, /gi-fire/ year popular$type=one.
- अध्यापक और छात्र के बीच संवाद लेखन - Adhyapak aur Chatra ke Bich Samvad Lekhan अध्यापक और छात्र के बीच संवाद लेखन : In This article, We are providing अध्यापक और विद्यार्थी के बीच संवाद लेखन and Adhyapak aur Chatra ke ...
Join with us
Footer Social$type=social_icons
- loadMorePosts
- Privacy Policy
- Terms and Conditions
मेरा जन्म दिन पर निबंध - Essay on my Birthday in Hindi
नमस्कार दोस्तों, इस लेख में आज हम मेरा जन्म दिन पर निबंध (Essay on my Birthday in Hindi) जानेंगे। जन्मदिवस एक ऐसा अवसर है जो साल में एक बार हर किसी के जीवन में आता है यदि आप जन्मदिन पर निबंध खोज रहे हैं तो यहां लिखे गए हिंदी निबंध आपके लिए जरूर उपयोगी होगा।
मेरा जन्म दिन पर निबंध - Mera Janamdin Par Nibandh
प्रस्तावना - मेरा जन्मदिन निबंध.
जन्मदिन एक त्यौहार की तरह है जो हर किसी के जीवन साल में एक बार जरूर आता है। सभी अपने तरीके से जन्मदिन मनाना पसंद करते हैं मैं अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करता हूं। मेरा जन्मदिन 7 अप्रैल को आता है इस दिन का मैं हर साल बेसब्री से इंतजार करता हूं।
उस दिन को जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है जिस दिन हमारा जन्म हुआ होता है। यह दिन किसी पर्व से कम नहीं ये हमें विशेष महसूस कराता है। सुबह होते ही माता पिता, दादा दादी और मेरा छोटा भाई मुझे जन्मदिन की बधाइयां देते हैं। खुशियों से भरा यह दिन मैं अपने परिवार के साथ मानना ज्यादा पसंद करता हूं।
जन्मदिन के मौके पर रात को पार्टी आयोजित करके जन्मदिन को और खास बनाते हैं। लोग तो बड़े होटल और रेस्टोरेंट बुक करके बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं जिसमें शानदार पार्टी दिया जाता है।
इस दिन भरपूर खाना-पीना और डीजे की साउंड पर नाच- गाना चलता है। मजाक मस्ती के साथ माहौल खुशनुमा हो जाता है। जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए विशेष अतिथि को भी आमंत्रित किया जाता है।
जन्मदिवस पारंपरिक तथा मॉडर्न तरीके से बनाया जाता है कुछ लोग घर में अपने परिवार के साथ और कुछ भव्य रुप से होटल बुक करके वहां पर जन्म दिवस मनाते हैं। जन्मदिन को स्कूल में भी अपने मित्रों के साथ मनाया जाता है।
जन्मदिन की पार्टी
मेरे मम्मी पापा को मेरा जन्मदिन अच्छी तरह याद साथ मेरे स्कूल के दोस्तों को भी बर्थडे पता है इसलिए वह उस दिन पहले ही बर्थडे सरप्राइज की तैयारी कर देते हैं। जन्मदिन की पार्टी कैसी होगी यह सब पहले से सोच लेते हैं और बर्थडे वाले दिन शानदार पार्टी आयोजित की जाती है। घर में स्वादिष्ट मिठाई और पकवान बनते हैं घर सजाने के लिए सजावटी सामान जैसे गुबारे, कैप, लाइटिंग, स्टिकर्स बाजार से खरीदते हैं। सबसे महत्वपूर्ण चीज केक को समय से पहले ही मांगा लेते हैं ताकि केक काटने में देरी न हो जाए।
मेरी जन्मदिन की सुबह
अप्रैल का महीना आते ही मैं अपने जन्मदिन का इंतजार में लग जाता हूं इसलिए जब जन्मदिन आता है तो उस दिन मैं सुबह जल्दी उठकर नहा धोकर और बाजार से जो मैंने नया कपड़ा खरीदा था उससे पहनकर जल्दी तैयार हो जाता हूं इससे मेरे अभिभावक आश्चर्यचकित हो जाते हैं क्योंकि बाकी दिन मैं थोड़ी देर उठता हूं। पहले भगवान जी की पूजा करता हूं और अपने माता-पिता और पूरे परिवार वालों का चरण स्पर्श करके शुभ आशीर्वाद लेता हूं। आशीर्वाद देते हुए सब जन्मदिन की बधाइयां दिन लगते हैं। मैं दोस्तों से भी मिलता हूं वह भी बर्थडे विश करने के साथ बर्थडे पार्टी की सिफारिश करने लगते हैं उनको भी मैं हर साल जन्मदिन की पार्टी के लिए आमंत्रित करता हूं।
सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाइयां एवं शुभकामनाएं
आजकल सोशल मीडिया का जमाना है इसलिए जन्मदिन की सुबह दोस्तों के बहुत सारे बर्थडे विश वाले मैसेज आते हैं कुछ तो लंबी शायरी लिखकर भेजते हैं। सोशल मीडिया बहुत अच्छा माध्यम है अपने विचारों और अनुभव को साझा करने का। व्हाट्सएप पर स्टेटस के माध्यम से लोग जन्मदिन की मुबारकबाद देते हैं मेरा मन आनंदित हो जाता है। कोई कहीं भी हो सैकड़ों मील दूर बैठे मेरे मित्र वॉइस कॉल और वीडियो कॉल के जरिए मुझे मुबारकबाद देते हैं, मैं भी सब का रिप्लाई देते हुए मेरे इस दिन को खास बनाने के लिए तहे दिल से उनको धन्यवाद देता हूं।
अध्यापकों से मिलती है जन्मदिन की बधाइयां
जन्मदिन के दिन जब मैं स्कूल जाता हूं तो क्लास टीचर और मेरे सहपाठी मिलकर मुझे जन्मदिन की सुभकामनाएं देते हुए हैप्पी बर्थडे गाना गाते हैं, मैं भी उन सबका तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। मैं विद्यालय में चॉकलेट लेकर जाता हूं और सभी मित्रों और शिक्षकों को बांटता हूं, उस दिन सभी अध्यापकों से ढेरों आशीर्वाद पाकर मेरा मन प्रफुल्लित हो उठता है, उस दिन पढ़ने में बहुत अच्छा मन लगता है। स्कूल छुट्टी होने से पहले मैं मेरे मित्रों और शिक्षकों से मिलता हूं और उन्हें जन्मदिन के आयोजित पार्टी पर विनम्रता पूर्वक आमंत्रित करता हूं।
जन्मदिन पर मेहमान और रिश्तेदार
मेरे जन्मदिन पर हमारे घर कई रिश्तेदार और मेहमान आते हैं उन सब को मैं फोन करके पहले ही बुला लेता हूं ताकि वह मेरे बर्थडे पर मौजूद रहें। मेहमानों के आने से पार्टी में रौनक बनी रहती है मैं मित्रों और मेहमानों के साथ तस्वीरें लेकर रखता हूं ताकि पुरानी यादें ताजा कर सकूं।
जन्मदिन की शानदार पार्टी
मैंने जितने लोगों को आमंत्रित किया था उनमें से अधिकतर लोग मेरे जन्मदिन पर उपस्थित होते है मैं अपना जन्मदिन आमतौर पर रात 8:00 बजे मनाना शुरू कर देता हूं तब तक सभी दोस्त तैयार होकर पार्टी में उपस्थित हो जाते है। मैं नए कपड़े पहनकर केक काटने के लिए तैयार हो जाता हूं।
जब मैं केक काटता हूं तो सभी तालियां बजाते हुए हैप्पी बर्थडे गाना गाते हैं इस खास पल को मैं कैमरे में कैद कर लेता हूं तक पूरे परिवार को सीखा सकूं। केक काटकर मैं अपने मम्मी पापा को खिलाता हूं मेरे परममित्र में मेरे हाथ से केक का टुकड़ा खाते हैं। जन्मदिन के मौके पर गिफ्ट लेना मुझे बहुत पसंद है मेरे सभी दोस्त कुछ ना कुछ गिफ्ट्स जरूर देते हैं मैं भी उन्हें अपनी उस से रिटर्न गिफ्ट दे देता हूं।
हम मिलकर ढेर सारी मौज मस्ती करते हैं नाच गान चलता है हम दोस्तों के साथ हमारे अभिभावक और बड़े भी शामिल होकर खूब मजे करते हैं। जन्मदिन पर विशेष अतिथि के रूप में मेरे शिक्षक गणों को भी आमंत्रित करता हूं इसलिए वह भी इस मौके पर शरीक होते हैं उनके साथ भी फोटो खिंचवा लेता हूं।
मेरी मां जन्मदिन पर सबके लिए में खीर पूड़ी और अलग-अलग किस्म के पकवान बनाती है जिसे मैं अपने हाथों से परोसता हूं। सबके मौजूदगी से यह दिन विशेष बन जाता है मैं सबका पैर छूकर आशीर्वाद लेता हूं। कोई खुश रहने की, सलामत रहने की और लंबी उम्र का आशीर्वाद देते हैं।
जन्म दिन पर स्वादिष्ट पकवान
मेरे जन्मदिन पर बहुत स्वादिष्ट मिठाइयां बनाए जाते हैं कुछ घर में और कुछ बाहर से मंगाए जाते हैं। भोजन करके सभी मेहमान खुश हो जाते है खाने की तारीफ करने लगते हैं। जन्मदिन पर मेरे अभिभावक अलग से एक और केक लाकर रखते है जिसे मेहमानों को मिठाइयों के साथ पैक करके देते हैं ताकि बाद में खा सके। इस मौके पर हर साल मेरे अभिभावक खाने पीने का जबरदस्त बंदोबस्त करते हैं।
दोस्तों के साथ मजाक मस्ती
बड़े अतिथि मेरी अभिभावक के साथ बातें करने में लग जाते है और मैं दोस्तों के साथ मिलकर खूब मस्ती करता हूं डीजे पर गाना चला कर खूब नाचते हैं यह पार्टी देर रात चलती है उसके बाद सबको अलविदा करता हूं। मैं उस दिन देर तक जागता हूं और सबने जो उपहार दिया है उसे खोलकर देखता हूं। मुझे एक से बढ़कर एक तोहफे मिलते हैं जिसे देखकर मैं सरप्राइज़ हो जाता हूं। मेरे जिगरी दोस्तों को तो मैं तुरंत फोन करके शुक्रिया कहता हूं। जब मैं दूसरे दिन स्कूल जाता हूं तो वहां भी मेरे मित्र बर्थडे पार्टी की तारीफ करने लग जाते और मुझसे पूछते हैं की मैने जो गिफ्ट दिया वह तुन्हें पसंद आया? मैं सबसे कह देता हूं की आप सभी का गिफ्ट मुझे बच्चा अच्छा लगा, ऐसा कहकर उन्हें धन्यवाद कहता हूं।
जन्मदिन मनाने के अलग-अलग तरीके
बदलते जमाने के साथ लोग अपना जन्मदिन विभिन्न तौर तरीकों से मनाने लगे हैं कोई घर पर पारंपरिक रूप से तो कोई महंगे होटल बुक कर के वहां पर बर्थडे सेलिब्रेट करता है। कुछ भाग्य रूप से जन्मदिन पार्टी का आयोजन करते हैं जिसमें बहुत सारे गेस्ट को आमंत्रित किया जाता है इसमें खूब पैसा खर्च किया जाता है, जन्मदिन को खास बनाने के लिए रंगारंग कार्यक्रम के लिए डांसर और गायक को भी बुलाया जाता है।
जन्मदिन पर पूजा-पाठ और बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद
भारतीय परंपराओं के अनुसार जन्मदिवस पर पूजा पाठ करने का भी महत्व है उस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करके सूर्य देवता को जल अर्पित करना शुभ माना जाता है। भगवान की पूजा करने के बाद अपने माता पिता और बड़े बुजुर्गों का चरण छूकर आशीर्वाद लेने से पूरा साल सुखमय बीतता है हमारे चारों तरफ सकारात्मक आवरण बन जाता है।
जन्मदिन के मौके पर दान दक्षिणा
जरूरतमंदों की सेवा करना और उनको जरूरी चीजें दान करना पुण्य का काम माना जाता है इसलिए बहुत से लोग जन्म दिन पर मंदिरों में जाकर दान करते हैं, जरूरतमंद लोगों को कपड़े देते हैं, मिठाई बांटते व् भोजन कराते हैं, ऐसा करने से उनकी मदद हो जाती है उनके चेहरे पर मुस्कान देखकर हमारा मन भी प्रसन्न हो जाता है।
बर्थडे सरप्राइज़ और गिफ्ट
जिसका जन्मदिन है उसको सरप्राइज़ देने का नया तरीका खूब चलन में है आजकल लोग उसका पसंदीदा गिफ्ट ऑनलाइन खरीद लेते हैं और भेंट स्वरूप उसे देते हैं, उसके दोस्त मिलकर सरप्राइज़ देने के लिए किसी रेस्टोरेंट में खाने के लिए, पार्क में या किसी विशेष जगह घूमने ले जाते हैं, जिसका जन्मदिन होता है वह सरप्राइज़ देखकर खुश हो उठता है।
फेवरेट थीम वाली बर्थडे पार्टी
बड़े घर के लोग बहुत बड़ी बर्थडे पार्टी देते हैं और उसके लिए पसंदीदा थीम सोचकर रखते हैं उसी के अनुसार पूरे घर को सजाया जाता है। थीम पहले ही बता दिया जाता है उसी को फॉलो करते हुए गेस्ट तैयार होकर पार्टी में शामिल होते हैं। ये बहुत बड़ी पार्टी होती है जिसमें लाखों रुपए आराम से खर्च हो जाते हैं। टेस्टी फूड आइटम बनाने के लिए शेफ बुलाए जाते हैं। टेंट हाउस लगाए जाते हैं। डीजे वाले को बुलाया जाता है। डांस और सिंगिंग परफॉर्मेंस का आयोजन किया जाता है। घर समेत गार्डन को भी खूबसूरत लाइटिंग से सजाया जाता है। इस तरह के पार्टी में अनेकों व्यंजन बनाए जाते हैं कोल्ड ड्रिंक, मैंगो शेक, मिल्क शेक, ऑरेंज जूस, आइस क्रीम ये सब मिलता है। खाने - पीने का प्रबंध करने का कॉन्ट्रैक्ट अनुभवी लोगों को दिया जाता है।
उपसंहार
जन्मदिन किसे पसंद नहीं होता यह सबसे यादगार वालों में से एक है जहां जब हमारा जन्म हुआ तो हमारे अभिभावक और परिवार खुश हुआ उसके बाद से हर जन्म वाले दिन को उत्साह के साथ मनाया जाता है। बर्थडे सेलिब्रेशन का सबका अपना अलग-अलग तरीका होता है कुछ दोस्तों के साथ, सहकर्मचारियों के साथ और फैमिली के साथ जन्मदिन मनाते हैं। जन्मदिन की मुबारकबाद देने के साथ हमें बड़े बुजुर्गों के शुभ आशीर्वाद भी मिलता है गरीबों की दुआ मिलती है जो उस दिन को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है।
इस लेख के जरिए मैंने मेरा जन्म दिन पर निबंध (Essay on my Birthday in Hindi) के बारे में बताया है, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा और birthday essay लिखने में आपकी हेल्प हुई तो इसे जरूर शेयर करें, यह पोस्ट कैसा लगा अपना अनुभव कमेंट के जरूर शेयर कर सकते हैं, धन्यवाद।
Read more -
- ज्ञान पर निबंध - Essay on Knowledge in Hindi
- वन संरक्षण पर निबंध
- जल प्रदुषण
- स्वास्थ्य ही जीवन है
- पेड़ों की संरक्षण में युवाओं की भूमिका
- पर्यावरण और मानव जीवन पर निबंध
- गर्मी की एक शाम पर निबंध हिंदी में
- पॉलिथीन के लाभ और हानि
- पॉलिथीन पर निबंध इन हिंदी
- पालतू पशु पर निबंध
- गाय पर निबंध
- दूध पर निबंध
- बैल पर निबंध हिंदी में
- शेर पर निबंध
- मोबाइल क्रांति पर निबंध
- मोबाइल फोन बिना सब सूना पर निबंध
- कंप्यूटर पर निबंध 300 शब्द
- आधुनिक युग में कंप्यूटर का महत्व
- अंतरिक्ष विज्ञान और भारत
- पुस्तक पर निबंध
- पुस्तकालय का महत्व पर निबंध
- महाविद्यालय पर निबंध
- विद्यार्थी जीवन में मित्रता का महत्व
- मेरी पाठशाला
- मेरा घर - निबंध
- पिकनिक पर निबंध
- ऑनलाइन शिक्षा का महत्व
- विद्यार्थी जीवन और अनुशासन
- विद्यालय की प्रतिदिन की प्रक्रिया
- बेरोजगारी पर निबंध
- हिंदी में निबंध कैसे लिखा जाता है?
- दिवाली त्योहार पर निबंध
- बसंत पंचमी पर निबंध
Related Posts
Post a comment, कोई टिप्पणी नहीं.
Please do not enter any spam link in the comment box.
- 10 Lines (12)
- Animals Essay (11)
- Biography (7)
- Birds Essay (7)
- Hindi Essay (108)
- Indian festivals essay (7)
- Mobile Essay (10)
Popular Essays
Search here, important pages, recent posts, popular posts.
मेरे जन्मदिन की पार्टी पर निबंध | Essay on My Birthday Party in Hindi
मेरे जन्मदिन की पार्टी पर निबंध | Essay on My Birthday Party in Hindi!
प्रत्येक वर्ष 18 मई को मैं अपना जन्मदिन मनाता हूँ । इस दिन मेरे परिवार में उत्सव का-सा दृश्य होता है । यह दिन उत्सव की ही भाँति बहुत धूम- धाम से मनाया जाता है । मेरी खुशी में परिवार के सभी सदस्य शामिल होते हैं । माता-पिता मेरे जन्मदिन पर एक शानदार पार्टी का आयोजन करते हैं ।
इस बार मेरा जन्मदिन आया तो घर में पार्टी की तैयारियाँ होने लगीं । घर में ही एक शामियाना लगाया गया । माँ ने पड़ोसियों को दावत का न्यौता दिया । पिताजी ने मित्रों और निकट पडोसियों को फोन पर आमंत्रित किया । मैंने भी अपने मित्रों को घर आने का आमंत्रण दिया । खाना बनाने का प्रभार रसोइयों को सौंपा गया । आमंत्रित अतिथियों को खिलाने के लिए कुर्सियाँ और मेजें मँगवाई गई । घर को साफ कर विशेष सजावट की गई । केक के लिए दो दिन पहले ही आदेश दे दिए गए ।
ADVERTISEMENTS:
आखिर मेरे जन्मदिन की तिथि आ ही गई । घर में प्रात -काल से ही चहल-पहल शुरू हो गई । तेरहवें जन्मदिन पर ईश्वर का आभार प्रकट करने मैं अपने माता-पिता के साथ मंदिर गया । मैंने ईश्वर की पूजा कर ली तो पुजारी जी ने मस्तक पर तिलक लगाया और भगवान का प्रसाद दिया । पिताजी ने मंदिर में गरीब लोगों को मेरे हाथों दान दिलवाए ।
हम लोग घर लौट आए । घर में पार्टी की तैयारियाँ आरंभ हो चुकी थीं । रसोइए पूड़ी, सब्जी, मिठाई, रायता आदि बनाने में जुटे हुए थे । निकट संबंधियों का आगमन आरंभ हो गया था । उन्हें मेहमानखाने में बिठाया गया । शाम हो गई । मैंने नए कपड़े पहने । इतने में मेरे सहपाठी और मित्र भी आ गए । घर में पड़ोस के बच्चों का जमावड़ा आरंभ हो गया । घर के बड़े कमरे में केक सजाया गया । तेरहवें जन्मदिन पर तेरह मोमबत्तियाँ जलाई गई । लोग केक वाली टेबल के चारों ओर खडे हो गए । मैंने केक काटा तो लोगों ने समवेत स्वर में मुझे जन्मदिन की बधाई दी । कक्ष तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठा । माँ ने मुझे केक खिलाया । उन्होंने सभी आगंतुकों में भी केक, मिठाई, नमकीन और टॉफियाँ बीटी । बड़ा ही आनंददायक दृश्य था । कक्ष में गुब्बारे और झालरें टँगी हुई थीं । इस दृश्य को मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया गया ।
सभी आनंद में थे । आज मैं सबके आकर्षण के केन्द्र में था । चाचा जी ने उपहार में मुझे घड़ी दी । संबंधियों और मित्रों ने भी कुछ न कुछ उपहार दिए । किसी ने कलम, किसी ने पुस्तक किसी ने मिठाई तो किसी ने रंगों के सेट और ब्रुश दिए । उपहारों पर चमचमाती रंगीन कागजें लिपटी हुई थीं । पूरा कक्ष उपहारों से पटा पड़ा था । उपहारों के बदले मैं लोगों को धन्यवाद देता । शुभकामनाओं के बदले मैं उनका आभार प्रकट करता । माँ और पिताजी अतिथियों का स्वागत करने में व्यस्त थे ।
अब दावत की बारी थी । दावत की सारी तैयारियों की जा चुकी थीं । खाने की मेज सज चुकी थी । रसोइए खाना तैयार कर चुके थे । मेहमानों को खाने के लिए कहा गया । मैंने अपने मित्रों को बुलाकर मेज के सामने बिठाया । पूड़ी, पुलाव, सब्जी, मिठाई आदि परोसे गए । सबने जी भर कर खाना खाया । सभी भोजन की तारीफ कर रहे थे । पार्टी का आनंद हर कोई उठा रहा था ।
रात के साढ़े नौ बज चुके थे । मेहमान खाना खा चुके थे । वे एक-एक कर विदा लेने लगे । मेहमानों को विदा करने के बाद घर के सदस्यों ने साथ बैठकर खाना खाया । इसके बाद पार्टी समाप्त हो गई । मैं भरपेट खाकर उपहारों को देखकर खुश होने लगा । थोड़ी ही देर में मैं निद्रा देवी की गोद में जा पहुँचा ।
Related Articles:
- जन्मदिवस पार्टी पर निबन्ध | Essay on My Birthday Party in Hindi
- मेरा जन्म दिन पर निबंध | Essay for Kids on My Birthday in Hindi
- मित्र को जन्मदिन पर बधाई पत्र | Hindi Letters
- मैंने अपना जन्म-दिन कैसे मनाया पर अनुच्छेद | Paragraph on How I Celebrated My Birthday? In Hindi
मेरे जन्मदिन पार्टी पर निबंध Essay on My Birthday Party in Hindi
जन्मदिन मनाना किसको अच्छा नहीं लगता। खासकर बच्चों को अपना जन्मदिन मनाना बेहद पसंद है। जन्मदिन मनाना आजकल बहुत ही चलन में है और जबसे सोशल साइट्स आयी हैं तब से जन्मदिन मनाना का और भी फैशन बन गया है।
क्योंकि ये सबके लिए सुखद क्षण होता है। सोशल मीडिया पर लोग जन्मदिन फोटोज अपलोड करके अपनी ख़ुशी जाहिर करते है। जन्मदिन को सालगिरह, जन्मदिवस और बर्थडे के नाम से भी जाना जाता है।
दरअसल जन्मदिन मनाने से मन में सौहार्द महसूस होता है क्योंकि इसमें कई सारी एक्टिविटीज़ की जाती हैं जैसे – अपने परिजनों के साथ बर्थडे मनाकर सुखद समय बिताना, गिफ्ट्स प्रेजेंट करना या दूसरों के द्वारा गिफ्ट्स प्राप्त करना, मंदिर जाना, गरीबों और बच्चों के लिया उपहार भेंट करना, लोगों को सरप्राइज़ देना, रेस्टोरेंट जाकर फ्रेंड्स को पार्टी देना आदि।
Table of Content
तो आइये दोस्तों अब हम जन्मदिन पार्टी को विस्तार से जानते हैं –
जन्मदिन मनाने के लिए तैयारियां
मुझे याद है जब मैं 12 वर्ष का था तब मैंने कैसे अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। वैसे तो एक बर्थडे बीतता नहीं कि अगले साल आने वाले बर्थडे की प्लानिंग करना शुरू कर देते हैं। मेरा बर्थडे 31 जुलाई को आता है।
मैंने मेरे परिजनों की सलाह मानते हुए अपने मित्रों और रिश्तेदारों को निमंत्रित किया था। बर्थडे पार्टी के लिए एडवांस बुकिंग की थी। बहुत सारी शॉपिंग की थी। अपने बर्थडे को मनाने के लिए मैं कई महीने पहले से बहुत उत्साहित था। क्योंकि मैं अपने इस बर्थडे पर सुपरमैन के डिज़ाइन का केक बनवाना चाहता था और साथ ही अपने प्रिय दोस्तों को रिटर्न गिफ्ट भी देना चाहता था।
और तो और मैंने अपने स्कूल में सभी अध्यापकों के चरण स्पर्श किये, उनका आशीर्वाद भी लिया और मिठाइयां बांटी। अपने बर्थडे पार्टी के लिए मैंने क्या – क्या तैयारियां कैसे – कैसे की मैं आपको विस्तार से बताता हूँ –
रिश्तेदार और मित्रों को निमंत्रित करना
बर्थडे पार्टी में मेहमानों और मित्रों को निमंत्रित करने के लिए पहले से लिस्ट बना लेना चाहिए जिससे कोई भी रिश्तेदार या मित्र रह न जाए। मैंने भी अपने परिजनों की मदद से अपने प्रियजनों की लिस्ट तैयार कर ली थी और उन्हें पहले से ही इनवाइट कर दिया था।
वैसे कुछ लोग इन्विटेशन कार्ड छपवा कर बकायदा निमंत्रित करते हैं लेकिन मेरे जन्मदिन पार्टी के लिए सभी को फोन कर दिया गया था। मेरे फ्रेंड्स तो मानो न जाने कितने महीनों पहले से मेरे जन्मदिन पार्टी में आने का वेट कर रहे थे। तो दोस्तों आप भी याद रखिये कि बर्थडे पार्टी के लिए इन्विटेशन पहले से ही दे दें जिससे मेहमान आपके बर्थडे पार्टी के लिए समय निकाल सकें।
प्री – बुकिंग करके
बर्थडे छोटे रूप में मनाएं या बड़े रूप में, प्री – बुकिंग करनी ही पड़ती है। जैसे केक की बुकिंग, रेस्टोरेंट की बुकिंग (अगर आप किसी रेस्टोरेंट में पार्टी दे रहे हो तो बेहतर है कि पहले से बुकिंग कर दें), रेस्टोरेंट की बुकिंग के लिए आपको बताना होगा कि कितने लोग पार्टी में आएंगे और खाने का मैन्यू भी पहले से बताना होगा।
वहां डेकोरेशन और स्टेज के लिए भी बताना होगा। कभी – कभी तो लोग थीम बेस्ड पार्टी रखते हैं तो उसको उसी तरह ऑर्गेनाइज करना पड़ता है। जिसके लिए पहले से तैयारी करना बहुत जरूरी है। वैसे मेरा बर्थडे तो मेरे घर में सेलिब्रेट हुआ था क्योंकि मेरे घर में बहुत बड़ा गार्डन है। मेरे गार्डन को लाइटिंग से बहुत ही अच्छे तरीके से सजाया गया था। मेरे पेरेंट्स ने एक फोटोग्राफर भी बुक किया था।
कोई भी जन्मदिन पार्टी के लिए थोड़ी – बहुत खरीददारी करनी ही पड़ती है। जैसे केक खरीदना, इसके साथ ऐज वाली कैंडल, बर्थडे कैप, सजावट का सामान जैसे फ्रिल्स, बैलून्स, स्टिकर्स आदि। इसके अतिरिक्त अगर थीम बेस्ड पार्टी है तो उसके अनुरूप ड्रेस भी खरीदना पड़ता है।
मेरे बर्थडे पार्टी के लिए रिटर्न गिफ्ट भी खरीदी गयी थी जो मेरे फैंड्स को बहुत पसंद आयी थी। मैंने अपने सभी मित्रों को ज्योमेट्री बॉक्स दिया था। जो बाद में सबके काम आया। मेरे पेरेंट्स ने मुझे बहुत ही आकर्षक सूट खरीदवाया था। जब भी मैं उस सूट में अपने उस साल की फोटो देखता हूँ तो मुझे उस पल की बहुत याद आ जाती है।
सामजिक कार्यों को करने के लिए पहले से पैसे इकठ्ठा करना
ऐसा कहा जाता है कि जन्मदिन पर कुछ अच्छे कार्य करने चाहिए। इसके लिए मेरी माँ ने हमेशा मुझे समझाया कि अपने पैसों को जोड़कर हम किसी की मदद कर सकते हैं। मुझे वो दिन याद है मेरे बर्थडे पर मैं अपने माता – पिता के साथ ‘अनाथाश्रम’ गया था और वहां के बच्चों से मिला था और उन्हें गिफ्ट्स भी दी थीं। वे सारे बच्चे बहुत खुश हो गए थे।
तो कुछ इस तरह से मेरे बर्थडे पार्टी के लिए तैयारियां की गयी थी। एक अच्छे से प्लांड की गयी पार्टी सबके लिए यादगार बन जाती है।
जन्मदिन कैसे मनाना चाहिए?
जन्मदिन मनाने के कई तरीके हो सकते हैं। जैसे किसी को सरप्राइज़ देकर, सामाजिक कार्य करके, मंदिर जाकर, गरीबों और बच्चों की मदद करके, रिश्तेदार और मित्रों के साथ मनाकर। जब मैं काफी छोटा था तब मेरी माँ मेरे जन्मदिन पर खुद से ही केक बनाया करती थी।
इसीलिए मैं हर बार अपने बर्थडे पर एक्साइटेड रहता हूँ। मेरी दादी का कहना है कि जन्मदिन मनाने का सबसे अच्छा तरीका है कि भगवान से प्रार्थना करो, उनका आशीर्वाद लो, बड़ों से आशीर्वाद लो, अच्छे कार्य करो और इस तरह से बर्थडे मनाओ।
इसीलिए मैं आज के इस मॉडर्न वर्ल्ड में सब तरीकों से जन्मदिन सेलिब्रेट करता हूँ। जैसे मित्रों की डिमांड पर रेस्टोरेंट में पार्टी देना, घर में रिश्तेदारों के साथ बर्थडे पार्टी करना, ऑर्फेनेज जाना, मंदिर जाना आदि।
आइये अब मैं आपको बताता हूँ कि कैसे जन्मदिन मना सकते हैं। –
- ऑनलाइन गिफ़्ट्स के जरिये सरप्राइस – ऑनलाइन गिफ्ट्स आर्डर करके आप किसी को भी सरप्राइज़ दे सकते हैं। ये बहुत ही अच्छा तरीका है। इससे सामने वाले व्यक्ति को बहुत ख़ुशी होती है। इसके लिए बहुत सारी साइट्स हैं जिन पर आप ऑनलाइन केक और बुके आर्डर करके मिड नाईट डिलीवरी करवा सकते हैं।
- सामाजिक कार्य करके – सामाजिक कार्य करके बर्थडे मनाने का सबसे अनोखा तरीका है। ऐसा करने से आत्म – संतुष्टि मिलती है।
- मंदिर जाकर – मंदिर जाकर भगवान से प्रार्थना कर सकते हैं कि ये सब भगवान की कृपा से ही है।
- गरीबों की मदद करके – गरीबों व बच्चों की मदद कर सकते हैं। उन्हें वस्त्र इत्यादि बाँट सकते हैं।
- परिजनों के साथ जन्मदिन मनाना – परिजनों के साथ तो जन्मदिन मनाना बहुत ही अच्छा लगता है। केक काटा जाता है, सब डांस करते हैं, फोटोग्राफी होती है, टेस्टी फ़ूड होता है और इस बहाने सबका गेट टुगेदर भी हो जाता है और ये पल हमेशा के लिए यादगार बन जाता है।
जन्मदिन पार्टी करना वास्तव में अपने आप में एक सुखद अहसास है। आप भी कुछ इस तरह से बर्थडे सेलिब्रेट करके देखिये बहुत ख़ुशी मिलेगी। वैसे मुझे मेरी ये बर्थडे पार्टी हमेशा याद रहेगी।
https://en.wikipedia.org/wiki/Birthday
Leave a Comment Cancel reply
This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed .
IMAGES
VIDEO
COMMENTS
मेरा जन्मदिन पर निबंध (My Birthday Essay In Hindi) प्रस्तावना. जन्मदिन मनाना हर किसी को पसंद होता है। साल में एक बार यह दिन सभी के जीवन में आता है और सभी लोग इसे पूरे हर्ष ...
जरूर पढ़े-. My Best Friend Essay in Hindi. Meri Pathshala Nibandh. Hindi Essay On My Birthday for students. मेरा जन्मदिन पर निबंध in 250 words. हम चार बहिन-भाई हैं। मेरी तीन बहिनें हैं। वे सभी मुझ से ...
Mera Janam Din Essay in Hindi - Essay on My Birthday in Hindi in 400 words. जिस दिन हमारा जन्म होता है हम हर साल उसी दिन को जन्मदिन के रूप में मनाते है। हर साल के जन्मदिन के साथ हम ...
स्वच्छ भारत अभियान पर निबंध (Swachh Bharat Abhiyan Essay in Hindi) गणतंत्र दिवस पर 10 वाक्य (10 Lines on Republic Day 2024 in Hindi) गणतंत्र दिवस परेड पर निबंध (Republic Day Parade Essay in Hindi)
Essay In Hindi कक्षा 1 से 4 के लिए निबंध कक्षा 5 से 9 के लिए निबंध कक्षा 10 से 12 के लिए निबंध प्रतियोगी परीक्षा के लिए निबंध ऋतुओं पर निबंध त्योहारों ...
Article shared by: मेरा जन्म दिन पर निबंध | Essay for Kids on My Birthday in Hindi! हमारे देश में जन्मदिन मनाने की परम्परा है । हमारे शास्त्रों की मान्यता है कि मानव जन्म ...
Essay In Hindi कक्षा 1 से 4 के लिए निबंध कक्षा 5 से 9 के लिए निबंध कक्षा 10 से 12 के लिए निबंध प्रतियोगी परीक्षा के लिए निबंध ऋतुओं पर निबंध त्योहारों ...
My Birthday Essay In Hindi - 10 Lines On My Birthday In Hindi दोस्तों आज मैं आपको इस ब्लॉग में मेरे जन्म दिवस पर निबंध लिखकर बताऊंगा क्योंकि मेरा जन्म दिवस यह
100- 200 Words Hindi Essays 2024, Notes, Articles, Debates, Paragraphs Speech Short Nibandh Wikipedia Pdf Download, 10 line. ... Essay on My Birthday in Hindi : नमस्कार दोस्तों साल में एक दिन हम सभी अपना जन्मदिन मनाते हैं.
10 Lines on My Birthday in Hindi मेरे जन्मदिन पर निबंध and Essay on My Birthday Party in HindiRelated Videos - https://youtu.be ...
10 lines on My Birthday | Essay on my birthday in hindi | मेरे जन्मदिन पर निबंधAbout this video In this video you will learn how to write Essay On My Birthd...
मेरा जन्मदिवस -300 शब्द Essay for Kids on My Birthday. हम चार भाई-बहन हैं। मेरे तीन भाई हैं। वे मुझसे बड़े हैं। तीन भाइयों के बाद मेरा जन्म हुआ अतः मैं सबकी प्रिय हैं। माता ...
विनम्र अनुरोध: तो इस प्रकार "मेरा जन्मदिन पर निबंध (My Birthday Essay in Hindi)" पूरा होता है। हमने पूरी कोशिश की है कि इस निबंध में कोई गलती न हो ...
5 lines essay on my birthday in Hindi | My birthday essay 5 lines in Hindi | मेरा जन्मदिन निबंध Hello friends! This video is about...
10 lines on my birthday in hindi | मेरे जन्मदिन पर निबंध | Essay on My Birthday Party in Hindi10 lines on my birthday in hindi#10linesonmybirthdayinhindi#10_...
About This Video - Namaste Doston Aaj Ke Is Video Mein Hum Aapke Liye Lekar Aaye Hain 10 Lines on My Birthday in Hindi Aur Short Essay on My Birthday Party C...
जन्मदिवस पार्टी पर निबन्ध | Essay on My Birthday Party in Hindi. 17 जुलाई को हर वर्ष शिक्षा सत्र के प्रारम्भ में ही मेरा जन्मदिवस पड़ता है । सौभाग्य से मैं ...
10 Lines about My Birthday in Hindi : ... मेरा जन्मदिन पर 10 वाक्य का हिंदी निबंध। 10 Lines on My Birthday in Hindi essay for class 1, 2, 3 and 4 students.
Hello friends! This video is about 10 lines essay on my birthday in Hindi. We celebrate our birthdays every year. We must know how to write an essay on my bi...
नमस्कार दोस्तों, इस लेख में आज हम मेरा जन्म दिन पर निबंध (Essay on my Birthday in Hindi) जानेंगे। जन्मदिवस एक ऐसा अवसर है जो साल में एक बार हर किसी के जीवन में आता है यदि आप ...
How to write 10 lines on my birthday10 Lines Hindi essay on My BirthdayWrite 10 Points Hindi essay on My BirthdayHindi 10 points on My BirthdayMy Birthday Es...
मेरे जन्मदिन की पार्टी पर निबंध | Essay on My Birthday Party in Hindi! प्रत्येक वर्ष 18 मई को मैं अपना जन्मदिन मनाता हूँ । इस दिन मेरे परिवार में उत्सव का-सा ...
January 4, 2023 by बिजय कुमार. मेरे जन्मदिन पार्टी पर निबंध Essay on My Birthday Party in Hindi. जन्मदिन मनाना किसको अच्छा नहीं लगता। खासकर बच्चों को अपना जन्मदिन ...